हरिद्वार। ट्रक और बस को ओवरटेक करने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार दो सगे भाई ट्रक के नीचे आ गए, उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कनखल क्षेत्र में हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक पथरी की तरफ से हरिद्वार आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक लक्सर की ओर जा रहे थे। जियापोता में दोनों बाइक सवार ट्रक और बस को ओवरटेक करने के चक्कर में आमने-सामने आकर टकरा गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार छिटककर इधर-उधर जा गिरे। एक बाइक पर सवार दो भाई ट्रक के नीचे आकर कुचल गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
मृतकों की पहचान शाकिब (21) और वासिफ (19) पुत्र ताहिर निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी के रूप में हुई है। घायल मोहित पुत्र जयप्रकाश और अंकुर पुत्र सुरेश पाल निवासी जियापोता थाना कनखल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 

