भारतीय सेना ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के भर्ती ट्रायल के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत हवलदार और नायब सूबेदार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ निर्धारित पते पर डाक से भेज दें। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 है।
योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से दसवीं पास या समकक्ष योग्यता हो। वेतनमान : तय मानकों के अनुसार। आयु सीमा
नामांकन के पहले दिन न्यूनतम साढ़े 17 वर्ष और नामांकन के अंतिम दिन अधिकतम 25 वर्ष हो।
चयन प्रक्रिया
शारीरिक मानदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, खेल कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थी का जन्म 31 मार्च 2001 और 01 अप्रैल 2008 के बीच में हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
न्यूनतम शारीरिक मानदंड
कद : पुरुष – 170 सेंटीमीटर। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्य के उम्मीदवारों को एक सेंटीमीटर और उत्तराखंड राज्य के उम्मीदवारों को सात सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी।
कद: महिला-162 सेंटीमीटर।
वजन : सही अनुपात में।
सीना (पुरुष): न्यूनतम पांच सेमी का फुलाव होना चाहिए।
सुनने की क्षमता : प्रत्येक कान से छह मीटर की दूरी से तेज आवाज
स्पष्ट सुनाई देती हो।
दृष्टि क्षमता : 6/12 से 6/6। कॉर्नियल सर्जरी न करवाई हो।
टैटू : शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा
1.6 किलोमीटर की दौड़ पुरुषों को 5.45 मिनट और महिलाओं को आठ मिनट में पूरी करनी होगी।
पुरुष उम्मीदवारों को 09 फुट की खाई और जिगजैग बैलैंस क्वालीफाई करना होगा।
महिलाओं को 10 फीट लंबी कूद और तीन फीट ऊंची कूद क्वालिफाई करना होगा।
आवेदन शुल्क : किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
आधिकारिक वेबसाइट:
www.joinindianarmy.nic.in
यहां भेजें आवेदन: पीटी एवं खेल निदेशालय, सामान्य कर्मचारी शाखा, आईएचक्यू ऑफ एमओडी, कमरा नंबर 747 ‘ए’ विंग, सेना भवन, नई दिल्ली-110011
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
