रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी-उत्तराखंड के बहेड़ी बॉर्डर से कछुओं की तस्करी कर रहे चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार बैगों में रखे 91 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पुलभट्टा थाना क्षेत्र में बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके से कछुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एक बस को रोका गया और तलाशी के दौरान चार लोग संदिग्ध पाए गए। जब उनके सामान की जांच की गई तो चार बैगों से बड़ी संख्या में कछुए बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ओमा और कामनी (निवासी अलीगंज चुंगी, यूपी, हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर) तथा विष्णु और सनी (निवासी एटा, उत्तर प्रदेश) बताया। आरोपियों ने बताया कि वे कछुओं को कासगंज से लाकर रुद्रपुर क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहे थे।
मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम पुलभट्टा थाने पहुंची। बरामद कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग के अनुसार इनमें 62 सुंदरी प्रजाति और 26 सॉफ्टशेल प्रजाति के दुर्लभ कछुए शामिल थे। न्यायालय के आदेश पर सभी कछुओं को सुरक्षित जलाशय में छोड़ दिया गया है।
चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया…जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : 5 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया गुलदार,क्षेत्र में दहशत का माहौल
देहरादून :(बड़ी खबर) DGP की हाई लेबल बैठक, कई निर्देश, सिविल मामलों में हस्तक्षेप करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही
उत्तराखंड: धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया
उत्तराखंड: अब अल्पसंख्यक संस्थाओं की मान्यता और सिलेबस तय करेगा नया शिक्षा प्राधिकरण
देहरादून: समान कार्य समान वेतन के रूप में सीएम धामी ने दर्ज की एक और उपलब्धि
देहरादून :(बड़ी खबर) दीपेंद्र कोशियारी के नेतृत्व में CM से मिली वनअधिकार समिति , बिंदुखत्ता राजस्व बनाए जाने की मांग
देहरादून :(बड़ी खबर) जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, भर्ती कलेंडर जारी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी का दो दिवसीय दौरा, तैयारियां तेज, कल इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड: यहाँ एक होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, अमेरिका से आई थी महिला 
