Rudrapryag news: देवभूमि की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। एक ओर खेलों में बेटियों ने अपना डंका बजाया है तो दूसरी ओर भारतीय सेना में शामिल होकर पहाड़ की बेटियों ने इतिहास रचा है। वहीं लंबे समय से कई बेटियां बालीवुड पर राज कर रही है। अब उत्तराखंड की एक और बेटी व अभिनेत्री तृप्ति डिमरी फिर बड़े परदे पर छाने को तैयार है।
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी बालीवुड फिल्म कला में नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर जारी हो चुका है। अन्विता दत्त के निर्देशन में फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। बतादें कि वर्ष 2017 में पोस्टर ब्वायज से बालीवुड डेब्यू करने वाली तृप्ति साजिद खान की लैला मजनू, अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल में भी लीड रोल में नजर आई। आगामी फिल्म की बात करें तो वह नीमल में भी दिखेंगी।
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के छोटे से गांव नाग की रहने वाली है। बेटी की फिल्म को लेकर परिवार मंे खुशी का माहौल है। वही गांव वाले भी उनकी फिल्म को लेकर उत्साहित है। बुलबुल फेम, तृप्ति डिमरी के साथ इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बबिल खान, अमित सियाल, नीर राव, अविनाश राज शर्मा, आशीष सिंह व स्वास्तिका मुखर्जी शामिल हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

