देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा,डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत।
तेज रफ्तार कार से कुचलकर हुई मौत,एबीवीपी से वर्ष 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे जितेंद्र बिष्ट
देहरादून- बीते शनिवार शाम 8 बजे के लगभग चौकी आईएसबीटी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था, जिसने अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्कर मारकर घायल किया है.सूचना मिलने पर तत्काल पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया एक (निसान माइक्रा) गाड़ी रंग सफेद सेंट जूड चौक से करीब 100 मीटर आगे ट्रांसपोर्ट नगर की ओर एक्सीडेंटल अवस्था में खड़ी थी जिसके संबंध में आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि इस गाड़ी के ड्राइवर द्वारा पैदल चल रहे व खड़े कुछ लोगों को टक्कर मारकर घायल किया गया है, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल भिजवा दिया है। मौके से गाड़ी का ड्राइवर फरार है। गाड़ी को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी व अन्य घायलों की जानकारी की जा रही है जिनका विभिन्न चिकित्सालय में उपचाराधीन भर्ती किया गया है।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक रूप से घटना की जानकारी पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बुड्ढी निवासी मुजम्मिल का है जिसके द्वारा उक्त वाहन में खराबी होने के कारण उसको सेंड जूस चौक के पास वसीम के वर्कशॉप में रखा गया था.उक्त वाहन का रिपेयर कार्य चल रहा था उक्त वर्कशॉप में कार्य करने वाले अब्बू नमक व्यक्ति द्वारा उक्त वाहन कि मेंटेनेंस चेक करने के लिए वर्कशॉप से बाहर गाड़ी निकाली गई व वर्कशॉप वापस आते वक्त वर्कशॉप से करीब 40 मीटर पहले उक्त चालक द्वारा सड़क पर खड़े हुए व चल रहे कुछ व्यक्तियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया, व घबराहट में वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया। उक्त वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लेते हुए वर्कशॉप के मलिक वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है व फरार चालक की तलाश करते हुए संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त घटना में जितेंद्र बिष्ट पुत्र बीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी केशव विहार चंद्रबनी,की मृत्यु हुई है व रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी जो घायल है. जिसका वेलवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा है घटनास्थल से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ कर घटना व घायलों की विस्तृत जानकारी की जा रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
