हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। दंपति के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी थाना कनखल निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी सरवेश के साथ रिश्तेदारी में बहादराबाद गए थे। शनिवार रात लौट रहे थे। रास्ते में वृंदावन होटल के सामने
■ ज्वालापुर क्षेत्र में हुआ हादसा, आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार
अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस पर दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक के बेटे चिराग की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

