हरिद्वार: हरिद्वार रुड़की हाईवे पर बीते देर शाम सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई. हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत: दुर्घटना बहादराबाद क्षेत्र में रघुनाथ मॉल के पीछे घटित हुई है. जानकारी देते हुए हरिद्वार के बहादराबाद थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों के नाम उदयन चौहान (17 साल) पुत्र भास्कर चौहान, निवासी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के पीछे गांव बौंग्ला बहादराबाद और सार्थक सैनी (20 साल) पुत्र जितेंद्र सैनी निवासी शक्तिनगर पथरी पावर हाउस के पास बहादराबाद है. आर्यन 11वीं का छात्र था, जबकि सार्थक एचजीसी कॉलेज कनखल से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।
हादसे की ये बताई जा रही वजह: उन्होंने बताया कि दोनों वापस घर लौट रहे थे. संभवतः तेज रफ्तार होने के चलते मोटरसाइकिल पर नियंत्रण न रख पाने के चलते हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई थी. मृतक आर्यन चौहान के पिता भास्कर चौहान प्रॉपर्टी डीलर हैं, जबकि सार्थक सैनी के पिता सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 

