ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की हुई जबरदस्त भिड़ंत,हादसे में दो लोगों की मौत।
हरिद्वार- हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी है।
जानकारी के मुताबिक 13 मई मंगलवार की देर रात मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंची तो कार के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्राली के अंदर जा घुसी. हादसा होने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और कार में सवार दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया. जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने कार सवार व्यक्ति शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए। इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए।जहां पर उनका रो रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

