- यहां प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक स्कूल से गायब रहने के चलते निलंबित।
चंपावत– उत्तराखंड में फिर एक बार लापरवाही के मामले में शिक्षक चर्चाओं में हैं। इस बार का मामला चंपावत जिले के पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के कोटकेंद्री राजकीय जूनियर हाईस्कूल का है। इस स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. एएस गुंसाई ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। दरअसल पूरे मामले में तीनों शिक्षक औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले थे। एक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत की।
जिसके बाद व्यक्ति की शिकायत पर सीआईओ आरसी पुरोहित और चंपावत के बीईओ भारत जोशी ने 13 मई को कोटकैट्री जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। आपको बता दें निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल के शिक्षक कुंदन सिंह बोहरा स्कूल में हाजिर मिले। जबकि प्रधानाध्यापक हरीश पांडे और अन्य शिक्षक मोहित अग्रवाल और निर्मला पांडे गैर हाजिर पाए गए।
जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में सिर्फ चार ही छात्र पंजीकृत हैं। इसके अलावा जांच के आधार पर जिला अधिकारी ने तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दे चंपावत के बीईओ भारत जोशी को मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें 15 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बताते चलें कि निलंबित प्रधानाध्यापक को उप खंड कार्यालय और दोनों शिक्षकों को महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल से संबंध किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त 

