खटीमा(उधम सिंह नगर)- बीती देर शाम खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के करीब शारदा नहर में गिरी इनोवा कार,दुर्घटना में कार चालक सहित 5 लोगों की हुई मौत,मृतक महिला द्रोपति उसकी बेटी भाई के दो बच्चे व कार चालक है मृतकों में शामिल,
मृतक महिला द्रोपति लोहियाहेड पावर हाउस में करती थी नौकरी,
देर शाम अपने भाई मोहन चंद के घर अंजनिया से शारदा नहर के रास्ते वापस लौट रही थी लोहिया हेड अपने घर
पुलिस ने सूचना पर नहर से गोताखोरों के माध्यम से सभी शवों को बाहर निकाला,पोस्टमार्टम हेतु खटीमा के नागरिक चिकित्सालय भेजा गया,
दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों व क्षेत्र में शोक की लहर,
मृतको का विवरण
मृतक द्रोपति देवी उम्र 34 वर्ष वाइफ ऑफ देवेंद्र निवासी लोहिया हेड पावर हाउस कॉलोनी।
ज्योतिD/O स्वर्गीय देवेंद्र निवासी लोहियाहेड,खटीमा।(मृतका द्रोपदी की बेटी)
मोहन सिंह धामीs/o बहादुर सिंह धामी, निवासी नगरा तराई खटीमा।(कार चालक)
दीपिकाD/O मोहन चंद, उम्र 7वर्ष ,निवासी अंजनिया,चकरपुर,खटीमा।
सोनू उम्र 5वर्ष,पुत्र मोहन चंद,निवासी अंजनिया,चकरपुर,खटीमा।
मृतका द्रोपदी देवी जहां लोहियाहेड पॉवर हाउस में कार्यरत थी।वही बीते देर शाम चकरपुर अंजनिया निवासी अपने भाई मोहन चंद के घर से अपने भाई के दो बच्चो को लेकर अपने लोहियाहेड स्थित घर को शारदा नहर मार्ग से होकर कार के माध्यम से लौट रही थी। मृतका के घर न पहुंचने पर उसके भाई ने जब फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद मृतका के भाई मोहन चंद ने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर खोजबीन शुरू की। जिस पर उसे कार लोहियाहेड हेड पावर चैनल के पास शारदा नहर में नदी में गिरी हुई दिखी। मृतका के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके उपरांत पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन पुलिस द्वारा कार से 5 लोगों को बाहर निकाले जाने पर उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में सभी मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई गतिमान है। इस दुखद घटना के बाद खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
