police

उत्तराखंड : यहां चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

भगवानपुर फायरिंग कांड में दोहरी हत्या पर एसएसपी हरिद्वार की बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित


हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग विवाद के दौरान दो लोगों की हत्या के मामले में एसएसपी हरिद्वार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही सामने आने पर एक सिपाही, एक हेड कांस्टेबल सहित चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर ) स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की आई Update


पुलिस विभाग की आंतरिक जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं कि संबंधित पुलिसकर्मी घटना की सूचना मिलने के बावजूद तत्काल मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना दी गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी द्वारा सख्त कदम उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनारसी गांव में रविदास जयंती के अवसर पर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष और फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में हल्का प्रभारी चुड़ियाला एसआई सूरत शर्मा को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक क्राइम हरिद्वार श्री जितेंद्र मेहरा को सौंपी गई है। इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका और संभावित लापरवाही को लेकर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें