Ranikhet car Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। विगत दिवस चौखुटियां में बरात पहुंचाकर लौट रही कार खाई में समाई थी जिसमें चालक की मौत हो गई। अब खबर रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लाॅक से है। जहां नैनीताल से कालनू गांव ताड़ीखेत जा रही बारातियों की कार नियंत्रित होकर पहाड़ी की ओर पलट गई। इस दौरान हादसे में दूल्हे के फूफां समेत तीन बराती घायल हो गए। आनन-फानन में गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना गरमपानी पहुंचाया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कंडारखुआ पट्टी के कालनू गांव ताड़ीखेत में नीरज सती के घर सोमवार को नैनीताल से बरात पहुंची। लेकिन दूल्हे के फूफा हल्द्वानी देवलचौड़ निवासी गिरीश जोशी की कार यूके 07 डीटी 8642 पीछे ही रह गई थी। वाहन में गौलापार निवासी गणेश जोशी व मोहित जोशी ताकुला गांव भी बैठे थे।
बताया जा रहा है कि काकड़ीघाट क्षेत्र पार करने के बाद गाड़ी बैंड स्थित मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में करीब 15 फिट नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों कार सवार बुरी तरह घायल हो गए। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर हादसे की खबर बारातियों तक पहुंची तो सूचना मिलते ही बराती और घराती घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कार की छत के रास्ते घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 सेवा से उन्हें नजदीकी सीएचसी खैरना पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डा. जानेआलम के अनुसार कार सवारों को गंभीर चोटें आयी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी… 

