- हादसा- वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल।
कीर्तिनगर (टिहरी)-कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है।हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिंनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि वाहन (UK07TB0358) करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था। खाई में जाकर पुलिस वाहन सवार चारों लोगों को ऊपर लेकर आई, लेकिन उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भिजवाया।
मृतकों का नाम व पता⤵️
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे मरने वालों में 36 साल के पंकज निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल,रमेश लाल (40 वर्ष) निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल व गणेश (31 वर्ष) निवासी अमरोली हैं। बताया गया कि वाहन गणेश चला रहा था। इनके अलावा इस हादसे में मनोज (29 वर्ष) निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था. कार खाई में गिरने की वजह से दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

