रुद्रपुर के चर्चित गैंगरेप मामले में उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।फरार चल रहे तीनों आरोपियों को बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस ने मौके से जोगा सिंह और रविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली।पुलिस का कहना है कि गैंगरेप प्रकरण में तीनों वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब विवेचना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पुलिस पर फायरिंग, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती 
