जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
रात में घर में घुसे बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि चोर घर में घुसे, लेकिन उन्होंने न तो सोने-चांदी के जेवरों को हाथ लगाया और न ही घर में रखी नकदी को। इसके बजाय चोर रसोई में रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिवार के लोगों ने रसोई में देखा तो गैस सिलेंडर गायब था। घर में अन्य सामान और कीमती वस्तुएं सुरक्षित मिलने से परिवार भी हैरान रह गया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार द्वारा ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस भी मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुट गई है।इधर क्षेत्र में यह अनोखी चोरी चर्चा का विषय बन गई है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संभवतः चोर की मजबूरी रही होगी और घर में गैस खत्म होने के कारण उसने सिलेंडर उठा लिया होगा। हालांकि सिलेंडर चोरी के पीछे असली वजह क्या है,
यह तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।फिलहाल इलाके में यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है कि चोर घर में घुसा, लेकिन जेवर और नगदी छोड़कर केवल गैस सिलेंडर ही लेकर चला गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हर जगह गैस सिलेंडर किल्लत होने से लोगों की मारामारी मची हुई वहीं अब सिलेंडर चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
