उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां काशीपुर में लोहिया पुल के पास राजपुरा नदी के किनारे से सिर कटा हुआ शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया वहीं मृतक का एक हाथ भी गायब है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शक के आधार दो युवकों को हिरासत में लिया है। मृतक 18 नवंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
जानकारी के मुताबिक थाना आईटीआई के मजरा धीमरखेड़ा का रहने वाला 21 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र राजकुमार बीती 18 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद विशाल के परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। साथ ही परिजनों द्वारा विशाल के दो दोस्तों पर फोन करके बुलाने की बात कही गई थी। और आज गुमशुदा विशाल का शव यूपी से सटे सीमावर्ती क्षेत्र लोहिया पुल के पास राजपुरा नदी के किनारे से मिला है। मृतक का सिर और एक हाथ गायब था, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे गुमशुदा युवक के परिजनों ने मृतक की शिनाख्त विशाल के रूप में की है और यह भी बताया गया है कि विशाल नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता था। वहीं पुलिस युवक का सिर और एक हाथ गायब होने के बाद उसकी खोजबीन में है। युवक की हत्या किन कारणों से की गई है, इसका खुलासा करने में जुट गई है साथ ही परिजनों द्वारा बताए गए युवक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

