देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेश के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने महाराष्ट्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है…जिन्होंने श्रीनगर गढ़वाल के एक व्यक्ति से 1 करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार ठगों ने पहले पीड़ित को ज्यादा मुनाफे का लालच दिया और उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। शुरुआत में छोटी रकम जमा कराकर उसे नकली मुनाफा दिखाया गया..जिससे उसका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी।
जब पीड़ित ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की..तो उसे ग्रुप से हटा दिया गया और संपर्क बंद कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान एसटीएफ ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर और ईमेल के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की। इसके बाद प्रतीक उत्तम बाफना, आशीष कुमार और मोहम्मद नासिर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह फर्जी वेबसाइट और निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को फंसाता था। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
