Kashipur News- एक बार फिर देवभूमि में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें चार महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काशीपुर ढकिया गुलाबो में स्थित एक दो मंजिला मकान में अनैतिक देह व्यापार चला रहे थे। जिसके बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया।
बुधवार को एसपी प्रमोद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि सीओ अक्षय प्रहलाद को सूचना मिली की ढकिया गुलाबो छीना फार्म स्थित एक दो मंजिला मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सीओ के निर्देश पर टांडा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने टीम सहित मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा। यहां चार महिलाएं अपने दो ग्राहकों से देह व्यापार को लेकर मोलभाव करती मिली। पुलिस ने सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमाम आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
पकड़े गए आरोपियों में मूल रूप से मध्य प्रदेश की जबलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र और वर्तमान में काशीपुर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाला विकास कुमारए काशीपुर के ढकिया कुंडेश्वरी निवासी प्रवीण सिंह और चार महिलाएं शामिल हैं। अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करने वाली टीम में सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे, एसएसआई कोतवाली देवेंद्र गौरव, चौकी इंचार्ज टांडा उज्जैन जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र जीना, देवानंद, महिला आरक्षी धना देवी, कांस्टेबल गिरीश कांडपाल, दीपक, मुकेश कुमार, जरनैल सिंह आदि शामिल रहे। एसपी ने बताया कि ढकिया गुलाब जीना फार्म निवासी 54 वर्षीय महिला इस देह व्यापार की मुखिया है। इसी के मकान में धंधा चल रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- यहां महिला चला रही थी सैक्स रैकेट का धंधा, इस हाल में मिले छह लोग, आपत्तिजनक सामान भी बरामद”
Comments are closed.



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 

देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के नाम भी सार्वजनिक कीजिए क्योंकि अपराध तो अपराध ही है चाहे महिला हो या पुरुष
cort order