ऊधमसिंहनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां डिलारी थाना क्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया में निर्माणाधीन मकान में केमिकल से शराब बनाने के दौरान गैस लीक हो गई। इस दौरान गैस लीकेज के कारण पिता और उसके दो जवान बेटों रुद्रपुर मालधन निवासी मेहमान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार राजपुर केसरिया निवासी राजेंद्र सिंह काफी समय से कच्ची शराब बनाने का धंधा करता था। उसने अपने निर्माणाधीन मकान में तहखाना और सुरंग का निर्माण करा लिया, जहां वह कच्ची शराब बनाता था। मामला सोमवार की देर रात का है। किसी ग्राहक के पहुंचने पर राजेंद्र का बेटा हरकेश तहखाने से शराब लेने के लिए चला गया। लेकिन वह लौटकर नहीं आया तो दूसरा बेटा प्रीतम उसे देखने चला गया। वह भी नहीं लौटा तो राजेंद्र तहखाने में चला गया। उसके बाद वह भी लौट के नहीं आया। इसके बाद राजेंद्र का मौसेरा भाई ऊधमसिंह नगर का माल धन निवासी रमेश तहखाने में गया।
ऐसे में परिवार के लोग कई घंटे तक सहमे हुए उनकी प्रतीक्षा करते रहे। लेकिन कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद में हिम्मत जुटाकर वे नीचे पहुंचे तो चारों को बेसुध देख उनकी चीख निकल पड़ी। तब तक गैस का प्रभाव कम हो गया था। जिसके बाद आनन-फानन वे चारों को धारक नगला स्थित अस्पताल ले गएए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर गाड़ी डिलारी थानाध्यक्ष सतराज सिंहए डिप्टी एसपी डा. अनूप सिंह पहुंच चुके हैं। अनूप सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
