उत्तराखण्ड के काशीपुर में एक युवक द्वारा बीच सड़क में दो महिलाओं को हॉकी से पीटने का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है । बीती नौ जून के इस घटना पर काशीपुर पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
उधम सिंह नगर जिले में काशीपुर के विजय नगर में हंगामा हो गया । यहां बच्चों के विवाद को लेकर अफरोज जहां की बेटी कॉलोनी के नदीम और वजीर से बात करने गई थी। लेकिन दबंगों ने बात करने की जगह दोनों महिलाओं पर सड़क पर ही हॉकी से वार कर दिया । हाथ में हॉकी स्टिक लिए आरोपी, महिलाओं के पीछे भागा और उनपर बेरहमी से वार कर दिया ।
महिलाओं ने अलग अलग भागकर हैवान बने इंसान से अपनी जान बचाई । वीडियो में बुरखा पहने महिलाओं पर हॉकी का वार साफ नजर आ रहा है । मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ORONA UPDATE- राज्य में 1637 पहुंचा कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 
