रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर के हाथीडंगर क्षेत्र में उस समय लोगों की सांसें थम गईं…जब एक बाघ सड़क के बीचों-बीच बैठा दिखाई दिया। इसी दौरान कुछ बाइक सवार अनजाने में बाघ के काफी करीब पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने सामने बाघ को देखा…उन्होंने तुरंत बाइक रोक दी और सुरक्षित दूरी बनाते हुए पीछे हट गए। उनकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून की शाम की है। बाघ कुछ देर तक सड़क पर बैठा रहा…जिससे आवाजाही भी प्रभावित हुई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया…जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन विभाग का कहना है कि हाथीडंगर क्षेत्र वन्यजीवों की आवाजाही वाला इलाका है। यहां बाघ अक्सर सड़क पार करते हुए या सड़क के आसपास दिखाई दे जाते हैं। इसलिए इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।
वन अधिकारियों ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि यदि रास्ते में बाघ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो उसके पास जाने…फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें, वाहन की गति धीमी रखें और बिना घबराए वन विभाग को सूचना दें।
वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल से गुजरते समय सावधानी और संयम ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 