उत्तराखंड- यहां चलती बाइक में बाघ ने किया हमला, पीछे बैठे युवक को दबोच कर ले गया जंगल में, मचा हड़कम्प

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर- उत्तराखंड के रामनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां अल्मोड़ा से बाइक में लौटकर अमरोहा जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर मोहान के पास बाघ ने हमला बोल दिया। बाघ बाइक सवार पीछे बैठे युवक को दबोच कर जंगल में ले गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है आनन-फानन में युवक की तलाशी के लिए वन विभाग में सर्च अभियान शुरू कर दिया है बताया जा रहा है की शाम 8:00 बजे यह घटना है जब मोहान इंटर कॉलेज के पास बाघ ने बाइक सवार युवक पर हमला किया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के तहसील हसनपुर गांव जिहल निवासी 25 वर्षीय अफसारुल उर्फ भूरा पुत्र बाबू अपने साथी मो. अनस पुत्र शकील अहमद के साथ घूमने के लिए निकले थे। वह पहले नैनीताल फिर रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा घूमने निकल गए। अल्मोड़ा से बाइक से अमरोहा की तरफ आ रही थे जब रामनगर मोहन चौकी क्षेत्र में इंटर कॉलेज के पास बाइक में पीछे बैठे युवक पर बाघ ने हमला बोल दिया और वह उसे दबोच पर जंगल की ओर लेकर भाग गया है घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और सीटीआर पुलिस सहित कई टीमें युवक की तलाश कर रही है बाइक चला रहा युवक सुरक्षित है जबकि अफ़सरुल की तलाश की जा रही है। बाइक चला रहा मोहम्मद अनस किसी तरह हिम्मत जुटाकर मोहान चौकी पहुंचा, जहां उसने यह पूरी घटना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को बताई। वन विभाग के अधिकारियों ने अफसारुल उर्फ भूरा के मोबाइल पर फोन किया तो उस पर घंटियां जा रही थी, फिलहाल अंधेरा घना होने के कारण सर्च ऑपरेशन मोबाइल लोकेशन के हिसाब से फिर से शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें