हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से दुखद खबर सामने आई है यहां ज्वालापुर के जूर्स कंट्री में आठ साल के किशोर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। किशोर कालोनी में ही जिमनास्टिक सीखने निकला था। वह अकेला स्वीमिंग पूल में कैसे पहुंचा, वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं, जिमनास्टिक सिखाने वाली टीचर ने किशोर के स्वीमिंग पूल में पहुंचने पर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जूर्स कंट्री निवासी डाक्टर अभिषेक का सात साल का बेटा रुद्राक्ष कालोनी में ही रोजाना जिमनास्टिक सीखने जाता था। दरअसल, एक टीचर कालोनी के बच्चों को जिमनास्टिक सिखाने आती थी। गुरुवार शाम रुद्राक्ष घर से जिमनास्टिक सीखने निकला था। कुछ देर बाद वह बेहोशी की हालत में स्वीमिंग पूल में उतराता मिला। आनन-फानन उसे भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने रुद्राक्ष को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। स्वजनों का कहना था कि उन्होंने बेटे को जिमनास्टिक सीखाने के लिए भेजा था। उन्होंने टीचर पर भी नाराजगी जताई। साथ ही हैरानी जताई कि उन्होंने स्वीमिंग पूल में बेटे की एंट्री नहीं कराई हुई थी, फिर वह कैसे अंदर चला गया। वहीं, टीचर का कहना है कि उन्हें पता नहीं चला कि रुद्राक्ष कब स्वीमिंग पूल में नहाने चला गया।
कालोनिवासियों ने भी सवाल उठाए कि सात साल का बालक अकेला कैसे पूल में पहुंचा और वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चा स्वीमिंग पूल तक कैसे पहुंचा, वहां सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे, इस बारे में हर एंगल से जांच की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
