Rishikesh Crime News: एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस चर्चाओं में है। ऋषिकेश में पुलिस के एक सिपाही ने सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती पत्नी पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला किया। इस दौरान हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हैरानी की बात यह है कि हमला करने के बाद वह खुद पास की कोतवाली पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन पूरा घटनाक्रम कई सवाल खड़े कर गया। आरोपी सिपाही हरिद्वार जिले के पुलिस लाइन में तैनात है। आरोपी के खिलाफ ससुर की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे तलाई डोबरा पोस्ट मराल नीलकंठ यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल निवासी दिनेश चाकू लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचा। जहां ट्रामा सेंटर में उसकी 30 वर्षीय पत्नी अनीता भर्ती है। बुधवार शाम उसने पीट कर पत्नी को घायल कर दिया था, इसके बाद परिजनों ने उसे भर्ती कराया था। दिनेश ने वार्ड में घुसकर अनीता के गले पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह लहूलुहान हो गई। अनीता के चिल्लाने पर चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दिनेश वह भाग खड़ा हुआ सीधे समीप स्थित ऋषिकेश कोतवाली पहुंचा।उसके हाथ में खून से सना चाकू था। उसने पुलिस को बताया कि वह अस्पताल में पत्नी को मार कर आया है। इस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल पहुंचकर पत्नी का हाल जाना। उसके गले पर चाकू के गहरे घाव थे। चिकित्सकों ने उसका तत्काल आपरेशन किया। अब उसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
