उत्तराखंड- पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत बृहस्पतिवार देर शाम अल्टो कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे। गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।
जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार नीरज सिंह खड़ायत के दो छोटे बेटे हैं। पंकज सिंह का पिछले साल ही विवाह हुआ था और दो दिन बाद शादी की सालगिरह होनी थी लेकिन सालगिरह से पहले ही पंकज के साथ यह हादसा हो गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
