उत्तराखंड: एक साल से गायब बुजुर्ग का कंकाल जंगल में मिला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के खर्ककानातोली के जंगल में एक बुजुर्ग का नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कुछ लोग जंगल में लकड़ी बीनने गए थे…तभी उन्हें कंकाल दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई संजय धौनी ने टीम के साथ कंकाल को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 12 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती पर जोर

कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान खर्ककानातोली (बैसानी) निवासी 70 वर्षीय शेर सिंह के रूप में हुई है…जो पिछले एक साल से लापता बताए जा रहे थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन 25 शिक्षकों को दी गई प्रतिनियुक्ति

थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी के अनुसार मामले में जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें