देहरादून। छात्रसंघ चुनाव में चंदा देने पर – चली आ रही युवती से रंजिश में दो युवकों से ने उसके मंगेतर पर फायर झोंक दिया। बोर घटना में युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में डीएवी के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है।
घटना रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मोहित विसला निवासी जमाला करनाल हरियाणा ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि वह शाम के वक्त एक चिकन शॉप पर खड़ा था। उसी वक्त वहां संगम चौहान अपने एक दोस्त के साथ आया और तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। पता चला कि मोहित विसला की मंगेतर सोनाली राणा का इन युवकों से झगड़ा था। संगम चौहान ने जुलाई 2023 में सोनाली राणा से उसके साइबर कैफे पर जाकर चुनाव के लिए चंदा मांगा था।
सोनाली ने जब चंदा देने से इन्कार कर दिया तो संगम चौहान और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में सोनाली राणा ने डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से संगम चौहान और उसे दोस्त सोनाली व मोहित से रंजिश रखने लगे। इन सब मामलों की जांच करने के बाद रायपुर पुलिस ने संगम चौहान निवासी इस्लामाबाद, नगीना, बिजनौर और उसे साथी विशाल निवासी नकुड़, गंगोह, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं 

