मैं परेशान हूं… लिखकर शिक्षक हुआ लापता
घनसाली (टिहरी)। घर से लापता चल रहे एक निजी स्कूल के शिक्षक का देर शाम तक भी कुछ पता नहीं चल पाया। नदी किनारे उसकी चप्पल और स्कूटी की चाभी मिली है। साथ ही नोट मिला है जिसमें लिखा था मैं परेशान हूं। ऐसे में उनके नदी में छलांग लगाने की आशंका है। पुलिस दिनभर नदी में उसकी तलाश करती रही लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल का शिक्षक बाल गोविंद थपलियाल (41) पुत्र सत्यकृष्ण थपलियाल निवासी ग्राम चौरा पट्टी ग्यारहगांव थाना घनसाली हाल निवासी
चमियाला सुबह छह बजे घर में बताए कहीं चला गया। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। खोज के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे सेंदुल डिग्री कॉलेज के पास उसकी स्कूटी खड़ी मिली। बाल गंगा नदी किनारे उसकी चप्पल, स्कूटी की चाभी और एक नोट मिला। ऐसे में आशंका है कि बाल गोविंद ने नदी में छलांग लगा दी हो। शुक्रवार को पुलिस दिनभर नदी में उसकी तलाश करती रही लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि वह चमियाला में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शायद उसका परिजनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
