देहरादून- पति से तलाक के बाद अलग रह रही नर्स ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई। आरोपी ने गोली खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। हाल में महिला शादी के लिए आरोपी के घर गई। आरोप है कि उसे वापस भगा दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि हरिद्वार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स ने तहरीर दी। वह अक्तूबर 2020 में अस्पताल के एक कर्मचारी के भाई विपिन गुसाईं निवासी सरस्वती विहार, अजबपुर के संपर्क में आई। दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि विपिन को उसने तलाक शुदा होने के बारे में बताया। आरोप है कि इसके बाद उसने पीड़िता को शादी करने के भरोसे में लिया। 11 नवंबर 2020 को पहली बार अस्पताल से अपनी जन्मदिन की बात कहते हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल में लेकर गया। आरोप है कि वहां पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद शादी का झांसा देते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। हाल में पीड़िता ने शादी को कहा। आरोप है कि इस दौरान वह मुकर गया। पीड़ित नर्स ने इसे लेकर नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

