Nainital- नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर एक व्यक्ति द्वारा पत्थर तोड़ने वाली धारदार छेनी से हमला किए जाने की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव बेतालघाट के जावा गांव में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां अचानक एक स्थानीय युवक ने पत्थर तोड़ने वाली छेनी से संजीव के पेट में प्रहार करने की कोशिश की।
अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। उपस्थित लोगों ने तत्काल ही युवक के वार से संजीव को बचा लिया। इस कोशिश में संजीव के हाथ में हल्का सा कट लग गया। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पूर्व विधायक संजीव आर्या पर हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, जिसके चलते पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कोई भी कानूनी कार्यवाही करने को लेकर पुलिस थानाध्यक्ष बेतालघाट को मना कर दिया, फिलहाल संजीव आर्या हल्द्वानी अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
