लालकुआं- तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर सितारगंज गांव के समीप कटना नाला में मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना है। घास काटने गई महिलाओं द्वारा मामले की सूचना ग्रामप्रधान को दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा शक्ति फार्म पुलिस को लिखित रूप से सूचना दी है।
गुरुवार की शाम को तिलियापुर आनंद नगर शक्तिफार्म सितारगंज उधम सिंह नगर की महिलाएं गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती घास काटने के लिए कटना डोली रेंज के जंगल में गई थी। इस दौरान उन्होंने कटना नाले के पास एक व्यक्ति को मछली मारते हुए देखा। अभी वह कुछ दूर पहुंची ही थी कि नाले से बचाव बचाव की आवाज आने लगी।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करे-
वह भाग कर वापस आए तो देखा पानी में छटपटाहट हो रही थी। जो कुछ देर बाद शांत हो गई। महिलाओं ने चोर बाजार कर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक नाले में मछली मारने वाले अज्ञात व्यक्ति व मगरमच्छ की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। महिलाओ के अनुसार मगरमच्छ का निवाला बना अज्ञात व्यक्ति बंगाली समुदाय का प्रतीत हो रहा था।
जिसके बाद तीलियापुर की ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने मामले की लिखित सूचना वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी की दी है। मन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना दी है, जिसके बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
