अल्मोड़ा- उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। इसी बीच अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां जिले के भतरौजखान के रामनगर रोड पर स्थित ग्राम पनवादोखन में एक केंटर वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने रेस्क्यू कर रात में शव निकाले।
थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया की मंगलवार रात में एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने पाया कि टाटाडीआई.-32 सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गिरा था। इस पर पुलिस ने दुर्गम खड़ी चट्टान में रेस्क्यू किया। इस दौरान एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। जबकि दूसरे व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाश कर खाई से बाहर निकाला। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरोजखान पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया है।

मृतकों की शिनाख्त हरीश सैनी(33) पुत्र रमेश चंद्र सैनी निवासी ग्राम जोगीपुरा थाना रामनगर जिला नैनीताल और गोधन सिंह रावत(50) पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम- जस्सागांजा थाना रामनगर जिला नैनीताल के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।बता दें कि जिले में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना है। इस हादसे से कुछ घंटे पहले अल्मोड़ा- चौखुटिया मार्ग पर लीसा लदा एक अन्य कैंटर भी खाई में गिर गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
