Kashipur News- इन दिनों राज्य में आत्महत्या की जैसे बाढ़ आ गई हो हर जिले हर हर शहर से आए दिन आत्महत्या की खबरें सामने आ रही हैं। अब उधम सिंह नगर के काशीपुर इलाके से ऐसी ही एक दुखद खबर आ रही है कि यहां बीटेक की छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन पुलिस छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक काशीपुर के मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी निवासी स्वर्गीय सतपाल सिंह की बेटी 22 वर्षीय निशा अपनी मां सुरेंद्र कौर के साथ यहां रहती थी। शनिवार को उसने अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निशा के पिता का देहांत 20 वर्ष पूर्व हो गया था वह अपने मां के साथ यहां रहती थी और मां सुरेंद्र कौर रोडवेज बस के पास खाने का ढाबा चलाती है निशा ऋषिकेश के एक कॉलेज से बीटेक कर रही थी कोविड-19 के दौर में वह घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी।
बताया जा रहा है कि कल रात निशा अपने कमरे में सोने के लिए चली गई सुबह जब 9:30 बजे तक नहीं उठी तो मा ने नीचे के कमरे से बेटी को फोन लगाया। नंबर स्विच ऑफ आने पर मां खुद ऊपर गई और जैसे ही दरवाजा खोला तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि बेटी निशा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की जांच शुरू कर दी है वही जवान बेटी के आत्महत्या करने के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

