Dehradun News: प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में आये दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आते रहती है। कही मामले जल्द उजागर हो जाते है तो कही लोकलाज के भय से छिपाये जाते है। लेकिन बाद में यह मामले खुल जाते है। ऐसा ही एक मामला देहरादून में देखने को मिला है। जहां पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाई गई नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद परिजनों में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़ता से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक पीडि़ता के पड़ोस में रहता है।
शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि क्षेत्र की एक नाबालिग ने पेट में दर्द होने की शिकायत बताई थी, उसके परिजन अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने जब उसका चेकअप किया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इस दौरान पीडि़ता को पेट दर्द होने पर लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना जब शहर कोतवाली पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में एक युवक रहता है, जिसका उनके घर आना-जाना लगा रहता था। वह डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश 
