हल्द्वानी। कहते हैं प्यार और जंग में सब कुछ जायज है। लेकिन इसी जुनून में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी तुड़वा दी। प्रेमी को प्रेमिका का शादी करना मंजूर नहीं हुआ और उसने प्रेमिका के होने वाले पति को उसके निजी फोटो भेज दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि कोटद्वार का रहने वाला अखिलेश देवरानी पुत्र प्रसन्न देवरानी 2019 में उसके साथ रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया। आरोप है कि अखिलेश ने शादी का झांसा देकर उसकी निजी फोटो और वीडियो बना ली और उससे शादी करने से इंकार कर दिया।
इस बीच पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी रानीखेत निवासी एक युवक से तय कर दी। बीती 16 अप्रैल को उसकी सगाई हो गई। जब इसकी भनक अखिलेश को लगी तो उसने होने वाले पति को उल्टे सीधे मैसेज भेजने शुरू कर दिए और प्रेमिका के बारे में गलत बातें बोलने लगा। हालांकि जब अखिलेश को उसी समय मौके पर बुलाया गया तो उसने गलती मानते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफीनामा भी दिया।
इस बीच 12 जून को शादी की तारीख तय कर दी गई, लेकिन इससे पहले 6 जून को अखिलेश ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आईडी से मैसेज किए और प्रेमिका की निजी फोटो उनकी फेसबुक आईडी में भेज दिए। जिसके बाद होने वाले पति ने पीड़िता को वही फोटो व्हाट्सएप पर भेजे। जिसके बाद पीड़िता ने अखिलेश से ऐसा न करने की गुजारिश की, लेकिन अखिलेश गाली-गलौच पर उतारू हो गया और प्रेमिका के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। इन सबके बीच प्रेमिका की होने वाली शादी टूट गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस
उत्तराखंड: यहां युवक की हत्या के चार दोषियों को मिली ये सज़ा
उत्तराखंड : गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत
देहरादून : प्रदेश के स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी
उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ! 

