BAJPUR NEWS- डिजिटल युग में फेसबुक का प्यार हावी है। लोग बिना देखे एक-दूसरे के प्यार में पागल हो रहे है। ऐसे में कई लोग धोखे का शिकार होते है। इससे पहले भी फेसबुक पर प्यार के कई किस्से सामने आ चुके है लेकिन लोग कहा मानने वाले। अब ऐसा ही मामला उत्तराखंड के बाजपुर में आया है। जहां एक युवक ने पंजाब की युवती से बात की। धीरे-धीरे युवक पर प्यार का खुमार छा गया फिर क्या था युवक ने विवाह का प्रस्ताव रखा तो उधर से भी हां हो गई। फिर तो युवक खुशी से उछल पड़ा लेकिन शादी के बाद युवती घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। तब उसे फेसबुकिया प्यार का अहसास हुआ। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो युवती की तलाश की जा रही है।
पंजाब की रहने वाली है महिला
खबर ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर के ग्राम हुलसनगंज क्षेत्र की है। जहां सुखविंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह ने एक तहरीर देते हुए लिखा है कि ग्राम सुन्नी थाना मालपुर तहसील गड़शंकर जिला होशियारपुर हाल निवासी ग्राम बैसतानी थाना बुल्लोवाल जिला होशियारपुर पंजाब निवासी गुरिंदर कौर पुत्री मलकीत सिंह से फेसबुक पर दो साल पहले उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के बीच चैट शुरू हुई तो दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर शेयर की। मोबाइल पर बातों-बातों पर उसे गुरिंदर कौर से प्यार हो गया।
बाजपुर आकर की शादी
अब पीडि़त का आरोप है कि महिला ने खुद को अविवाहित बताते हुए सुखविंदर से विवाह करने की हामी भर दी। बकायदा महिला खुद पंजाब से बाजपुर आ गई और सिक्ख रीति-रिवाज से 21 नवंबर 2020 को गुरुद्वारा साहिब बहादुरगंज बाजपुर में विवाह कर लिया। इसके बाद 14 दिसंबर 2020 को रजिस्ट्रार कार्यालय बाजपुर में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया गया। पीडि़त का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद गुरिंदर कौर फोन पर किसी से काफी समय तक बात करने लगी।
लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार
जब उसने इस बार में पूछा तो वह टाल-मटोल कर देती। विगत 22 जनवरी 2021 को रात गुरिंदर कौर चार तोला सोने के चैन, अंगूठी,दो चूडिय़ां व 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। जब वह घर पर नहीं मिली तो उसके मोाबाइल पर फोन किया लेकिन उसका नंबर बंद आया। इसके बाद युवक खोजबीन करते हुए गुरिंदर कौर के पते पर पंजाब पहुंच गया। जहां पूछताछ के दौरान 20 मार्च 2021 को पता चला कि गुरिंदर कौर पूर्व से ही विवाहित है। तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब न्यायालय के आदेश के बाद गुरिंदर कौर के खिलाफ धारा 420 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

