- घटना से गांव में शोक की लहर ,परिवार में छाया मातम
Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जनपद के बूम वन रेंज के सूखीढांग वन क्षेत्र में जंगल घास लेने गई महिला को गुलदार द्वारा अपना निवाला बनाए जाने की खबर सामने आई है।
सूखीढांग क्षेत्र में सक्रिय गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है आज रविवार की सुबह ग्राम धूरा के गजार गांव में सुबह लगभग 10:30 बजे महिला को गुलदार ने मार डाला है। मृतक महिला का नाम चंद्रावती देवी पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा, ग्राम धूरा, गजार, पोस्ट सूखीढांग बताया जा रहा है। बताया जा रहा है महिला गांव के सरकारी स्कूल में भोजन माता थी।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह 8 बजे जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों की दी। खोजबीन के बाद मटखानी के पास महिला का शव मिला। मृतका की दो पुत्रियों व दो पु.त्र हैं। पुत्रियां बीएएसी की छात्राएं हैं और दो पुत्रों में से एक ने बीए पास किया है, जबकि एक कक्षा 12 का छात्र है।
घटना की सूचना पर बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन व चल्थी चौकी पुलिस इंचार्ज सुंदर कोरंगा टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया हैं और शव का पंचनामा भर कर टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया जा रहा है।
इधर घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी: 52 साल से अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट से मिले क्षेत्रवासी
उत्तराखंड: SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव विभाग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बढ़े
हल्द्वानी: दूर बैठे भाई तक ऐसे पहुंचाएं राखी, डाकघर ने तैयार किया खास गिफ्ट बॉक्स
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भेजे अपने विचार 
