- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को होटल में बुलाया, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
देहरादून- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक आरोपित ने किशोरी को होटल में बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए पीड़ित के स्वजनों की अनुपस्थिति में दुष्कर्म किया। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में कैंट क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी पुत्री 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह कुछ दिनों से परेशान दिख रही थी। जब उससे परेशानी की वजह पूछी तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी जान पहचान निखिल चोपड़ा नामक युवक से हुई थी।
31 मार्च को आरोपित ने उसे मिलने के लिए क्लेमेनटाउन क्षेत्र में बुलाया और एक होटल में ले गया। आरोपित ने उसे कोल्डड्रिंक दी, जिसके बाद वह अर्द्धमूर्छित हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पीड़ित को ओएनजीसी चौक में छोड़ दिया। आरोपित ने उसे धमकाया कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा।शिकायतकर्ता ने बताया कि 18 अप्रैल को वह किसी काम से दिल्ली गए थे तो उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपित घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा 

