- प्रवक्ता 21 साल से लापता, अब कार्रवाई
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र के प्रवक्ता पिछले 21 वर्ष से लापता है। बिना बताए प्रवक्ता अभी तक गैरहाजिर चल रहे हैं। अब उच्चशिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के नकइल गांव निवासी डॉ. एके राय रुद्रपुर के एसबीएस डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। 21 अप्रैल 2003 से बिना किसी सूचना के प्रवक्ता डिग्री कॉलेज से गायब हैं। कई बार डिग्री कॉलेज ने डॉ. एके राय को नोटिस जारी किया परंतु उनका कोई जवाब नहीं आया।
कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना उच्चशिक्षा निदेशालय को दी। अब उच्चशिक्षा निदेशालय ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि प्रवक्ता के नाम से 15 दिन का नोटिस भेजा गया है। अंतिम नोटिस के बाद भी अगर प्रवक्ता डॉ. एके राय कॉलेज में उपस्थित नहीं हुए तो बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश 
