उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के बॉर्डर पर बने सेंट्रल मेडिकल एंड अर्थमैटिक प्लांट (सीमैप) के परिसर में एक हाथी की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर आनन फानन पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज की है जहां पर सुबह सीमैप के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान सीमैप के खेत में हाथी का शव देखा। जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई, फिलहाल हाथी की मौत कैसे हुई इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हाथी के दोनों दांत भी सुरक्षित है हालांकि वन विभाग हाथी के मौत के पीछे प्रथम दृष्टया बीमार होने की आशंका जता रहा है फिलहाल डॉक्टरों की टीम मृतक हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है.। गौरतलब है कि टांडा जंगल से लेकर सीने तक हाथियों का एक झुंड अक्सर इस इलाके में रहता है, और बताया जा रहा है कि मृतक 8 वर्षीय नर हाथी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

