car me aag

उत्तराखंड: यहाँ दवा लेने गए कारोबारी की कार आधे घंटे में धू-धू कर जल गई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल की गली में गुरुवार सुबह एक कारोबारी की कार में आग लगने की घटना हुई। संकरी गली होने के कारण कारोबारी ने अपनी इनोवा कार मुख्य सड़क के पास ही पार्क की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महिला दिवस के बाद बजट में नारी शक्ति को बड़ी सौगात

कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत कोहली सुबह करीब 10 बजे वैद्य से दवाई लेने एसकेएम स्कूल गली गए थे। आधे घंटे बाद जब वे वापस कार के पास पहुंचे तो देखा कि उनकी कार जल रही थी। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां पति की आंखों में मिर्च झोंक प्रेमी के पास चली गई महिला

एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि फ्रंट साइड इंजन के पास तारों में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी हो। आग से कार का सामने वाला हिस्सा पूरी तरह जल गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें