- कार की टक्कर में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत।
रामनगर -घर आ रहे एक 50वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात कार सवार ने मारी टक्कर, जिसमे अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत,सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम।
वीओ-रामनगर में सोमवार की शाम एक व्यक्ति अपनी बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे, इसी बीच रास्ते में एक अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि रामनगर के ग्राम नया झिरना पिरूमदारा निवासी दरवान सिंह उम्र 50 वर्ष अपनी बाइक से हल्दुआ क्षेत्र से वापस काम कर अपने घर आ रहे थे,इसी बीच पिरूमदारा के पास नत्थन पीर बाबा मजार के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं अज्ञात कार सवार मौके से फरार हो गया,और अंधेरा होने की वजह से कार का नंबर भी आसपास मौजूद लोग नही देख पाए,वहीं व्यक्ति दूर जाकर झाड़ियों में छिटक गया,जिसको आसपास मौजूद लोगों द्वारा तुरंत ही 108 को फोन करते हुए उन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ,घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,तो वही जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

