- कब्र से निकाला गया शव खोलेगा मौत का राज।
देहरादून- राजधानी देहरादून में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के आठ दिन बाद मजिस्ट्रेट के सामने कब्रिस्तान में कब्र खोद कर शव निकाला गया। मामला देहरादून के बसंत विहार इलाके का है, जहां बीती 18 सितंबर को फरहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद ससुराल वालों ने लड़की के परिजनों को मौत की वजह जहर खाकर आत्महत्या करने की बताई और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतक लड़की के परिजनों को किसी ने फोन कर सूचना दी कि मौत के बाद लड़की के शरीर पर चोट के निशान देखे गए थे। इसीलिए तुरंत मृतक की माँ ने इसकी शिकायत बसंत विहार थाना पुलिस से की और सभी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए भारी पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया।
बिजनौर निवासी 29 वर्षीय फराह का निकाह 13 साल पहले देहरादून के सलीम के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही सलीम नौकरी के लिए सऊदी चला गया था, जोकि बीच-बीच में आया करता था। हालांकि जब फराह की मौत हुई तब पति सलीम सऊदी में ही था, जोकि मौत की खबर के बाद दूसरे दिन देहरादून पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक विवाहिता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जबकि ससुराल वालों के मुताबिक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है। जहर खाकर आत्महत्या करने की बात डॉक्टरों को नही बताई गई इसीलिए डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। हालांकि अब पति अपने भाई और परिवार के बचाव में खड़ा नजर आ रहा है। कब्रिस्तान में कब्र से महिला का शव बाहर निकालने की कार्यवाही के दौरान ससुराल पक्ष के साथ ही मायके वाले भी मौजूद रहे।
वहीं नियुक्त मजिस्ट्रेट सुरेंदर सिंह देव ने बताया कि पूरी वीडियोग्राफी के बीच शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसका पीएम डॉक्टरों के पैनल से करवाया जाएगा, ताकि फराह की मौत की सही वजह सामने आ सके और फराह के साथ-साथ परिवार को न्याय मिल सके। हालांकि अभी तक जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक पुलिस की शक की सुई फराह के देवर की तरफ जा रहा है। फिलहाल पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 
