बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित देहरादून। बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित चल रहे चकराता ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डिरनाड़ के शिक्षक हरपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा, प्रकरण के जांच के आदेश दिए गए थे।
जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत पर उप शिक्षा अधिकारी चकराता से कराई गई जांच में पाया गया कि शिक्षक बिना कोई अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थित है।
उन्हें पूर्व से ही उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने का भी दोषी पाया गया है। जिसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने उन्हें प्रभाव से निलंबित कर बीईओ कार्यालय चकराता में संबद्ध कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा, शिक्षक को निलंबित करने के बाद डीईओ बेसिक ने खंड शिक्षा अधिकारी चकराता को जांच अधिकारी नियुक्ति कर प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित
देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर लगाई रोक
उत्तराखंड के स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र तय
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला 
