- महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप
उधम सिंह नगर: खटीमा कोतवाली क्षेत्र के चारुबेटा इलाके में नई बस्ती से लगे जंगल में महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया l ग्रामसभा चारू बेटा मे नई बस्ती के पीछे स्थित जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे एक महिला का अधजला शव देखा जिसकी सुचना खटीमा कोतवाली पुलिस को दी. मौक़े पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत सहित पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में ले उसकी शिनाख्त शुरू की l पुलिस द्वारा मृतक महिला की शिनाख्त अनीता पत्नी सुरेश निवासी नई बस्ती चारू बेटा खटीमा के रूप में हुई।
मृतका अनीता शनिवार की सुबह घर पर नही थी तभी उसके बच्चों ने घर के आस पास अपनी मां की पूछताछ की और बच्चे अपने घरेलू काम मे लग गये। वहीं मामले में अनीता की नन्द और नन्द की सहेली का कहना है कि बच्चों से उनकी मां के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी मां रात से ही घर पर नहीं है। तभी मृतका की नंद ने अपनी सहेली व ग्रामीणों के साथ अनीता की खोजबीन शुरू कर दिया। आपको बता दें कि अनीता के घर के पीछे से जंगल लगा हुआ है। परिजनों तथा ग्रामीणों के काफी खोजबीन के कुछ देर बाद घर के पीछे जंगल में एक पेड़ के नीचे अनीता का अधजला शव पाया गया। वहीं ग्रामीणों तथा परिजनों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली खटीमा को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच की है।

घटना कैसे हुई अभी इस बात का सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। मृतका अनीता अपने पीछे अपनी 9 साल की बेटी रिया, 7 साल का बेटा आयुष तथा 3 साल की बेटी नव्या को रोते-बिलखते छोड़ गई है।फिलहाल उक्त घटना के बाद मौक़े पर पहुचे सी ओ खटीमा विमल रावत महिला की सन्धिग्ध मौत मामले में जाँच की बात कह रहे है l फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेज दिया है l वही मृतका अनीता के परिजनों व बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है l
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 
