उत्तराखंड: रिश्वत लेते सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

सीबीआई की कार्रवाई, पांच हजार रिश्वत लेते सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार

देहरादून।सांख्यिकी विभाग के अधिकारी संजय कुमार को सीबीआई ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मामला दर्ज कर गुप्त रूप से जांच कर रही थी।
शिकायतकर्ता एक टैक्स एडवोकेट ने सीबीआई को भेजी शिकायत में बताया था कि वह अपने क्लाइंट की कंपनी के टैक्स से जुड़े काम देखते हैं। शिकायत के अनुसार, उनके क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज को एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) की वार्षिक रिटर्न दाखिल करना थी। यह काम सांख्यिकी विभाग के माध्यम से किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां यहां दो किशोरियों से दुष्कर्म, किशोर व युवक को किया गिरफ्तार

आरोप है कि देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक अधिकारी ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस नंबर पर यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां रंगाई-पुताई कराने के मामले में प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की गोपनीय जांच की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद सीबीआई टीम ने आरोपी अधिकारी को ट्रैप कर रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें