देहरादून : देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आयोजित व्यय-वित्त समिति की बैठक में राज्य की कई अहम विकास योजनाओं को हरी झंडी दे दी गई। बैठक में खेल, पर्यटन, सीवरेज, कारागार और आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत जनपद चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण और गोलज्यू कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत श्री गोलू देवता कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी मिली। देहरादून के आमवाला तरला क्षेत्र में करीब 17.88 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज परियोजना स्वीकृत की गई।
इसके अलावा केंद्रीय कारागार सितारगंज के विस्तार कार्य के लिए लगभग 38.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। हल्द्वानी के गोलापर क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक व एकेडमिक भवन तथा 100 बेड छात्रावास निर्माण के लिए 26.79 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी मिली।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गोल्जयु मंदिर के आसपास प्रस्तावित पर्यटन विकास कार्य स्थानीय और कुमाऊं की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप हों तथा प्राकृतिक सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और संबंधित विभागों को समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IPS मंजूनाथ TC की टीम ने कर दिखाया, लापता बालिका को 5 घंटे में दिल्ली से खोज निकाला
सीएम धामी का चारधाम यात्रा 2026 पर बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा से लेकर ओवररेटिंग तक सख्त निर्देश
लालकुआं :(बड़ी खबर) बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा, इन प्राइवेट स्कूल की खुली साठ गांठ की पोल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर नकेल के लिए कारवाई जारी
हल्द्वानी : रावण वध के साथ हुआ रज्याभिषेक
लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान
पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी 
