Almora News: विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला वीडियो वायरल हुआ था। वह महिला अपने को अल्मोड़ा जिले की बता रही थी। जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह ने बुजुर्ग महिला को खोजने के निर्देश दिये। मुंबई में भटकती आमा की खोज में अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम निकली। मुंबई पहुंचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने आमा की खोजबीन शुरू की।
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक आमा मुंबई की सड़क पर फटे हुए कपड़े पहने बैठी थी और वीडियो बनाने वाले को बता रही थी कि मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं वहां मेरा बेटा और बेटी रहते हैं। सीएम के निर्देश के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने महिला की जांच शुरू की तो पता चला कि बुजुर्ग आमा हेमा देवी निवासी ग्राम कोटियाग तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा की निवासी हैं। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा पिछले 5-6 महीने से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि महिला 15 वर्षों से मानसिक अस्वस्थ्य है।
जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब इनका मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है। बुजुर्ग महिला के मिल जानें पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है। आमा को ढूंढने लाने पर अल्मोड़ा पुलिस को बधाई देने वालों के लगातार कमेंट आ रहे है। लोगों ने अल्मोड़ा पुलिस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा अल्माड़ पुलिस नंबर वन…
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 

