ऋषिकेश: शिवाजी नगर में बीती 31 जनवरी की रात गोली मारकर एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी सुरेश गुप्ता को पुलिस ने सहारनपुर के छुटमलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और लोकेशन बदलकर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था…लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी में सफल रही।
हत्याकांड का विवरण
शिवाजी नगर गली नं 11 में किराए पर रह रही महिला की रात लगभग साढ़े 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई…जहां महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी।
सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट और उनकी टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। महिला के पिता बच्चन सिंह रावत ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध
पुलिस की प्रारंभिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला का पहले पति से तलाक हो चुका था। कोरोनाकाल में महिला ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई।
सुरेश गुप्ता और महिला के बीच प्रेम प्रसंग का पता चलने पर सुरेश और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद सुरेश ने अपनी पत्नी से करीब 4 महीने पहले तलाक ले लिया और महिला से शादी करने की तैयारी करने लगा।
आरोपी ने लक्सर स्थित पैतृक संपत्ति 35 लाख रुपए में बेचकर ऋषिकेश में महिला के साथ रहने के लिए मकान ढूंढना शुरू किया। हालांकि संपत्ति न मिलने और आपसी मनमुटाव के कारण आरोपी अवसाद में चला गया…और इसी तनाव के चलते हत्या जैसी घटना सामने आई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब
देहरादून :(बड़ी खबर ) इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी 
