देहरादून- कोविड महामारी के दौरान जहां चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना जहां दिन रात मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं। इसी बीच देहरादून के मैक्स अस्पताल से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है यहां अस्पताल की एक नर्स द्वारा कोरोना मरीज का मोबाइल चुराने का मामला उजागर हुआ है प्रकरण में पुलिस ने आरोपी नर्स एवं उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित नर्स ने पुलिस के सामने कई गंभीर खुलासे भी किए हैं। बताया गया कि अस्पताल से पूर्व में दवाई और इंजेक्शन भी चोरी हो चुके हैं। इधर अस्पताल प्रशासन ने आरोपित नर्स को बर्खास्त कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 18 मई को बसंत विहार निवासी अमनदीप गिल ने राजपुरा थाने में शिकायत करते हुए कहा था कि उनके पिता अवतार सिंह को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान 8 मई को उनकी मौत हो गई लेकिन उनके पास मोबाइल नहीं मिला जिसकी शिकायत उन्होंने अस्पताल प्रशासन से की लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मामले को नजरअंदाज कर दिया जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत राजपुरा थाना पुलिस को की।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच की तो प्रकरण में रूकईया नाम की नर्स का नाम सामने आया पुलिस पूछताछ में आरोपी नर्स ने बताया कि उसमें मोबाइल चोरी कर अपने ब्वॉयफ्रेंड सलमान को दे दिया। जांच के दौरान पता चला कि मोबाइल में दो अलग-अलग आईडी के सिम चलाए जा रहे थे।पुलिस ने मामले में आरोपी नर्स रुकईया और उसके बॉयफ्रेंड सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर गहनता से तफ्तीश की जा रही है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
